सिकंदरपुर(बलिया)। क्षेत्र के एलएन नेशनल स्कूल सिवानकला के तत्वाधान में 16 दिसम्बर को नगर सहित बलिया व देवरिया जनपदों के तीन स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें कोलकाता के सर्जन डॉक्टर सिराज अहमद, डॉक्टर श्रीमती रोजा, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर मोहम्मद कमालुद्दीन द्वारा विभिन्न रोगों का निःशुल्क सलाह व उपचार किया जाएगा. यह जानकारी एलएन नेशनल स्कूल के एमडी नियाज अहमद ने दिया है. बताया कि 16 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से स्थानीय शाही मस्जिद (जल्पा स्थान) 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिल्थरारोड तथा शाम को 7:00 बजे से लार में शिविर का आयोजन किया जाएगा. बताया कि प्रत्येक माह की 15 तारीख को अलग-अलग स्थानों पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा.
The post निःशुल्क चिकित्सा शिविर 16 दिसम्बर को appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2PfKVIr
via IFTTT
Social Plugin