रसड़ा(बलिया)। कोतवाली थाना क्षेत्र के पकवाइनार-चंद्रवार मार्ग पर शाह मुहम्मदपुर गांव के सामने रविवार की शाम तेज रफ्तार पिकप ने मासूम को रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक पिकप के साथ नगरा के तरफ भाग गया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज कार्रवाई में जुट गयी
बताया गया कि गांव के धर्मराज सिंह का पांच वर्षीय पुत्र रौनक घर के सामने सड़क के पटरी पर खेल रहा था. इसी बीच पकवाइनार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने उसे अपने चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को हुई, परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया. मृत मासूम अपने माता पिता के दो पुत्रों में छोटा था.
The post तेज रफ्तार पिकअप ने मासूम को रौंदा, मौत appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2zG5MiU
via IFTTT
Social Plugin