बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप में सिंचाई नहर मार्ग पर ईट भट्ठे के सामने रविवार की शाम पतनारी निवासी रामप्यारे शर्मा (65) बोलेरों का चपेट में आ गया. उसके सिर पर गम्भीर चोटे आई. वह गिरकर अचेत हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी सीयर उपचार के लिए पहुंचाया. जिसे चिकित्सकों ने जांचोपरान्त मृत घोषित कर दिया. यह घटना उस समय घटी जब रामप्यारे सायकिल पर एक बोरी खाद लेकर गांव के लिए पैदल जा रहा था.
घटना की सूचना पर मृतक शर्मा की पत्नी कौशिल्या देवी, पुत्र बनारसी शर्मा सहित परिजन अस्पताल में पहुंच गये. उनकी चीख-चिल्लाहट से पूरा परिसर गमगीन हो गया था. घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविन्द उर्फ लोहा सिंह, भाजपा के युवा नेता विनय सिंह, राजेश सिंह, परमेश सिंह सहित कई दर्जन की सख्या में ग्रामवासी पहुंच गये थे. अस्पताल पहुंचे उभांव थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु बलिया भेज दिया.
एक अन्य बाईक दुर्घटना बिल्थरारोड सिकन्दरपुर राजमार्ग पर ढुक्कू ढाले के पास शाम करीब 4.30 बजे घटी. जहां रतन राजभर (70) निवासी ग्राम हल्दीरामपुर एक अज्ञात बाईक की चपेट में उस समय आ गये जब वे अपने खेत के काम से निवृत होकर घर के लिए जा रहे थे. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल राजभर को बलिया सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
The post अलग-अलग दो सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गम्भीर, रेफर appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2zCYdtu
via IFTTT
Social Plugin