बड़वानी। राजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवीसिंह पटेल का हृदयाघात के कारण देहांत हो गया। उन्होंने सुबह 5 बजे राजपुर अस्पताल में अंतिम सांस। राजनीति में उप नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन के प्रतिद्वंदी थे देवीसिंह।
बताया जा रहा है कि देवी सिंह देर रात बिना किसी परेशानी के सोए थे लेकिन सुबह अचानक ही उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उनकी हालत बिगड़ती चली गई। उन्हे तत्काल अस्पताल ले जाया गया परंतु बचाया नहीं जा सका। उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हे हार्टअटैक आया था।
देवी सिंह चार बार राजपुर से विधायक रह चुके हैं साथ ही एक बार राज्यमंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। इस बार पार्टी ने फिर से विधानसभा चुनावों में उन्हें राजपुर विधानसभा से टिकट दिया था।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2RAPoXA

Social Plugin