भोपाल। बड़वानी जिले की राजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवीसिंह पटेल का हृदयाघात के कारण देहांत हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस में पत्ता खड़कते ही हंगामा कर देने वाले भाजपा के दिग्गज नेताओं ने देवीसिंह के निधन पर शोक तक नहीं जताया। वो त्यौहार के आनंद में थे और अपने फालोअर्स को धनतेरस की शुभकामनाएं दे रहे थे।
सुबह 10:32 बजे तक की स्थिति में ट्वीटर पर किसने क्या किया
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री: धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। शोक नहीं जताया।
कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महासचिव : धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। शोक नहीं जताया।
प्रभात झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद: 1 नवम्बर को मप्र स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं थीं। तब से अनुपस्थित हैं।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री: धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। शोक नहीं जताया।
नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री: 04 नवम्बर की रात आयुष्मान योजना की सफलता गिनाई थी। अनुपस्थित।
राकेश सिंह सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष: धनतेरस की शुभकामनाएं दीं एवं बताया कि शिवराज सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे। शोक नहीं जताया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2zwpxJ8

Social Plugin