वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी टाउन पुलिस चौकी पर बारह वफात के मद्देनजर थाना प्रभारी खीरी की अध्यक्षता में एक पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कस्बे व थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान व क्षेत्र वासी तथा कस्बा के संभ्रांत लोगों ने भाग लिया।
थाना प्रभारी ने त्योहार को प्रेम व भाईचारा के साथ मिलकर जुलकर मनाने की अपील की तथा किसी प्रकार की अफवाहों से बचने की भी अपील की तथा त्योहार को खुशी से मनाने में पूरे सहयोग की बात कही, खास कर वाहन चलाने में यातयात के नियमों का पालन करने पर विशेष बल दिया। दुपहिया वाहन पर दो से अधिक लोगों को को न बिठाने की हिदायत दी तथा वातावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तेज ध्वनि वाले सेलेंसर न लगने की सख्त नसीहत दी। मीटिंग में कस्बे के कई लोगों ने अपने बिचार रखे। पुलिस कर्मी रिजवी ने आये हुए समस्त सम्मानित महानुभावों का आभार व्यक्त किया।
from New India Times https://ift.tt/2Tuqo6e

Social Plugin