उदित उपाध्याय/इंदौर। एक ओर जहा सभी पार्टियों के प्रत्याशी अलग अलग तरीक़े इस्तेमाल कर लोगो से सीधा जुड़ने का प्रयास कर रहे है। वही इन नेताओं के समर्थक भी अपने नेताओं के लिए जी जान से लगे हुए है। इसी कड़ी में विधानसभा 3 के भाजप प्रत्याशी आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 61 में धुंआधार जनसंपर्क किया।
लोगों ने जगह जगह फूल माला पहनाकर व आरती उतारकर विजयवर्गीय का स्वागत किया। वहीं वार्ड 61 के कद्दावर युवा नेता व विजयवर्गीय गुट के कट्टर समर्थक चेतन बागोरा ने विजयवर्गीय को उनकी पेंसिल से बनी हुई तस्वीर भेंट की, तस्वीर देखकर अति प्रसन्न मुद्रा में आकाश ने लोगों को यह चित्र दिखाते हुए कहा कि यह तस्वीर विधानसभा 3 की खुशहाली की तस्वीर साबित होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुमित मिश्रा, रितेश विरांग, कमल वर्मा, शिव वर्मा, अजय राठौर, प्रवीण मालवीय, तरुण भाट सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PA0LTd

Social Plugin