RAJGARH: भाजपा विधायक के प्रचार वाहन पर पथराव, महामंत्री घायल | MP NEWS

भोपाल। मंदिर के दरवाजे पर नुक्कड़ सभा में धर्म के नाम पर वोट मांगने वाले भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के प्रचार वाहन पर आज पथराव हो गया। इस हमले में भाजपा के मंडल महामंत्री राजेन्द्र पवार घायल हो गए। उन्हे इलाज के लिए राजस्थान ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि लिंबोदा गांव में जनसंपर्क के दौरान भाजपा विधायक को भी गालियां दी गईं थी। 

जानकारी के मुताबिक मामला गुरूवार रात का है। जब जिले के लिंबोदा पोलखेड़ा गांव से विधायक भाजपा प्रत्याशी हजारी लाल दांगी व उनके अन्य 2 वाहन लौट रहे थे, उसी दौरान  विधायक के वाहन के पीछे चल रहे वाहन पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे प्रचार वाहन के दोनों ओर के कांच फूट गए वहीं। हमले में भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र पवार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस पथराव में राजेंद्र पवार को सिर में गंभीर चोट आई। 

घटना के बाद भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र पवार को माचलपुर से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए राजस्थान के झालावाड़ ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी भाजपा प्रत्याशी हजारीलाल दांगी के प्रचार वाहन पर हमला करने वाले हमलावरों का कोई पता नहीं चल सका है यह हमला किसने किया वहीं भाजपा की ओर से माचलपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक शिकायती आवेदन दिया गया।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2TjNEDF