केंद्रीय, रेलवे और डि‍फेंस कर्मचारियों के लिए गुडन्यूज, PF पर ब्याज बढ़ा | EMPLOYEE NEWS

employee news bhopalsamachar.com
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) पर ब्याज दर 7.6% से बढ़ाकर 8% कर दी है। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए यह बढ़ोतरी की गई। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू मानी जाएंगी।

जीपीएफ की नई दर केंद्रीय कर्मियों, रेलवे और डि‍फेंस कर्मचारियों के लिए लागू होगी। जीपीएफ खाता सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है। उनके वेतन का एक तय हिस्सा हर महीने इस खाते में जमा होता है। रिटायरमेंट पर कर्मचारियों को जीपीएफ खाते की रकम मिलती है। 

इस पर टैक्स नहीं लगता। पिछले महीने सरकार ने पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दरें 0.40% तक बढ़ाई थीं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2RRvZT4