भोपाल। 2 अक्टूबर को अस्तित्व में आई राजनीतिक पार्टी सपाक्स ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। पहली लिस्ट में 20 से ज्यादा रिटायर्ड IAS और IPS अफसरों के नाम शामिल किए गए हैं।
इस सूची में रिटायर्ड आईएएस अफसर वीणा घाणेकर, सुधा चौधरी, विजय वाते, सुरेश तिवारी के नाम की चर्चा है। टिकट देने में उन अफसरों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनकी उस इलाके में मज़बूत पकड़ है। इनके अलावा सपाक्स क्षेत्र के लोकप्रिय पुजारियों को भी टिकट देने की योजना बना रही है।
जिन इलाकों में ब्राह्मण वोट ज़्यादा हैं, वहां से वो पुजारियों को टिकट देने का मन बना रही है। इसके लिए फीडबैक लिया जा रहा है। उम्मीदवारी की कतार में कुछ कर्मचारी नेताओं के नाम भी हैं। कुल मिलाकर चुनाव परिणाम जो भी हों परंतु पूरे चुनाव में सपाक्स चर्चा का केंद्र बनी रहेगी।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2P6gDIG

Social Plugin