केंद्रीय मंत्रियों के साथ मंच पर दिखा भाजपा का फरार विधायक | RATLAM MP NEWS

इंदौर। उज्जैन जिले की घट्टिया विधानसभा सीट से विधायक एवं भाजपा नेता सतीश मालवीय रतलाम में एक सरकारी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत एवं प्रकाश जावड़ेकर के साथ मंच पर नजर आए। वो पूरे समय मंच पर बैठे रहे। वहां बड़ी संख्या में पुलिस भी मौजूद थी परंतु किसी ने उन्हे गिरफ्तार नहीं किया। बता दें कि मालवीय के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी है। पुलिस ने कोर्ट में लिखकर दिया है कि काफी तलाश करने के बाद भी विधायक नहीं मिले। वो फरार हो गए हैं। 

विधायक मालवीय शुक्रवार को रतलाम जिले के आलोट में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और थावरचंद गेहलोत के साथ मंच पर नजर आए। जबकि उज्जैन पुलिस अदालत लिखकर दे चुकी है कि विधायक सतीश मालवीय के घर पर उनकी कई बार तलाशी की गई लेकिन वे नहीं मिले और फरार है।

जवाहर नवोदय विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में फरार विधायक सतीश मालवीय मंच पर अतिथि के रूप में नजर आए। यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस विभाग के कई अफसर मौजूद थे लेकिन, कानून पर राजनीति फिर भारी पड़ गई। सतीश मालवीय राजनैतिक संरक्षण के चलते कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, शिवराज सरकार के मंत्री दीपक जोशी, विधायक दिलीप शेखावत, जितेन्द्र गेहलोत सहित कई और जनप्रतिनिधि शामिल थे।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2RcDSlH