रतलाम। एससी-एसटी मुद्दे पर विरोध में उतरे सपाक्स एवं श्री राजपूत करणी सेना के प्रदर्शन के चलते आलोट में धारा 144 लगा दी गई। यहां केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर एवं थावरचंद्र गहलोत आ रहे थे। प्रतिबंध के बावजूद कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों को काले झंडे दिखाए। पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शनकारियों ने आलोट बंद का ऐलान किया था। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी चलाईं।
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत को शुक्रवार को मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में जवाहर नवोदय स्कूल का भूमिपूजन करने आए थे। इसी अवसर पर सपाक्स और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस सुबह से सतर्क थी। सपाक्स समाज ने एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में केन्द्रीय मंत्रियों को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दे रखी थी।
बताते चले कि कलेक्टर रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी गुरुवार को आलोट एवं ताल पहुंच गए थे। अधिकारियों ने तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए दिशा निर्देशित किया था। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था हितग्राहियों के लिए बैठक व्यवस्था तथा ट्रैफिक मैनेजमेंट के संबंध में जानकारी ली थी।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2OTWu8z

Social Plugin