मप्र वन विभाग के तबादले | MP FOREST DEPARTMENT TRANSFER

भोपाल। राज्य शासन ने उप वन संरक्षक स्तर के 3 अधिकारियों के नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। उप वन संरक्षक श्री एम.बी. सिरसैया को राज्य वन विकास निगम, भोपाल से पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी, श्री चन्द्रशेखर सिंह को गाडरवारा (नरसिंहपुर) से टीकमगढ़ और श्री प्रभुदास ग्रेबियल को विदिशा से मुरैना वन मण्डल स्थानांतरित किया गया है।

ईज ऑफ लिविंग 100 स्टेप्स-अंतर्विभागीय समिति गठित
राज्य शासन ने भारत सरकार के नीति आयोग की मंशानुसार नागरिकों के जीवन को सरल बनाने के लिये ईज ऑफ लिविंग, 100 स्टेप्स (सोपान) के चयन के लिये अंतर्विभागीय समिति गठित की है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति में अपर मुख्य सचिव आनंद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, अपर मुख्य सचिव वन, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कल्याण, किसान कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण और नगरीय विकास एवं आवास विभाग को सदस्य बनाया गया है। लोक सेवा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव समिति के संयोजक होंगे। मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2zCcgQl