कमलनाथ ने गौ-शाला कहा था, शिवराज सिंह ने गौ-मंत्रालय का ऐलान कर दिया | MP ELECTION NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी राजनीति अब चरम पर है। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ऐलान किया था कि यदि उनकी सरकार बनी तो वो हर पंचायत में गौ-शालाएं बनवाएंगे। सीएम शिवराज सिंह ने इसके जवाब में घोषणा की है कि वो 2018 में सत्ता वापसी के बाद गौ-मंत्रालय बनाएंगे। 

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सागर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गौमाता और गौवंशों का कल्‍याण किया जाएगा। इस काम के लिए समाज का सहयोग भी चाहिए। इस दौरान जनता की अन्‍य मांगों पर उन्‍होंने लोगों से पूछा कि आगे भी वे सत्‍ता में रहेंगे कि नहीं रहेंगे। जनता के हां में जवाब देने पर सीएम ने आश्‍वासन दिलाया कि सभी मांगें पूरी कर दी जाएंगी।

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह की यह घोषणा कांग्रेस की उस घोषणा का जवाब माना जा रहा है, जिसमें कमलनाथ ने ऐलान किया था कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर हर पंचायत में गोशाला बनायी जाएगी। कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी गोमाता को लेकर बातें तो बड़ी-बड़ी करती है, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं करती जबकि सैकड़ों गोमाता रोज मर रहीं हैं। हम गोमाता को तड़पते हुए नहीं देख सकते।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2DIVbbw