भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां सपाक्स सम्मेलन मे शामिल होने जा रहे लोगों का ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं आठ लोग घायल हो गए हैं, घायलों को जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एससी-एसटी एक्ट को विरोध में देश और प्रदेश भर में सवर्ण समाज द्वारा लगातार विरोध जारी है। नेताओं को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया जा रहा है। इसी क्रम में सपाक्स समाज संस्था (सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कल्याण समाज संस्था) राजधानी भोपाल में महाक्रांति रैली निकाल रहा है। इस रैली में प्रदेशभर से लोग शामिल होने भोपाल पहुंचे है और अभी भी कई लोग पहुंच रहे है। वही दोपहर में भी इब्राहिमगंज से कई लोग सपाक्स रैली में शामिल होने ऑटो में सवार होकर जा रहे थे, तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने को दो ऑटो रेस लगा रहे थे, जिससे एक ऑटो पलट गया और यह घटना हो गई। हालांकि सपाक्स की रैली के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2xMJ4oz

Social Plugin