सपाक्स की महाक्रांति रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, बुलाना पड़ी अतिरिक्त फोर्स | MP NEWS

भोपाल। जातिगत भेदभाव को खत्म करने व समानता के अधिकार की मांग को लेकर सपाक्स समाज संस्था ने महाक्रांति रैली निकाली। इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पहुंचे। बड़ी संख्या में रैली में पहुंचे लोगों को देखकर पुलिस को अतिरिक्त फोर्स बुलाना पड़ी। इंदौर, खरगोन और धार से महिला और पुरुष काले कपड़े पहनकर आए। करणी सेना की महिलाएं राजस्थानी परिधान में रैली में पहुंची। यहां कार्यक्रम का मैदान चार पहियां वाहनों से भर गया है। 

पूरे पांडाल में हजारों की संख्या में लोग जमा हैं। सपाक्स की रैली में शामिल होने इब्राहिमगंज से आ रहे लोगों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है।

महानिरीक्षक कानून व्यवस्था मकरंद देउस्कर ने बताया कि सपाक्स की रैली के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2zGpY4S