साइक्लिंग- भारत ने छह स्वर्ण सहित 13 पदक के साथ जीता ट्रैक एशिया कप

नयी दिल्ली, भारतीय साइक्लिस्टों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को अंतिम दिन इंदिरा गांधी स्टेडियम काम्प्लेक्स स्थित साइक्लिंग वेलोड्रोम में छह स्वर्ण सहित 13 पदक जीतकर ट्रैक एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

देबोरा हेरोल्डो ने अपनी फाइनल स्प्रिंट स्पर्धा में 12.576 के समय से पहल स्थान हासिल किया। वह हालांकि अपनी पसंदीदा स्पर्धा केईरिन में स्वर्ण पदक से चूक गयीं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसी स्पर्धा में उनकी साथी केजिया वर्गीज ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरूष एलीट केईरिन स्पर्धा में भारतीय साइकिलिस्ट अमरजीत सिंह आठवें स्थान पर रहे, लेकिन इसके जूनियर वर्ग में इमर्सन ने कांस्य पदक जीता।

भारत के सनुराज पी ने पुरूष जूनियर स्प्रिंट फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। महिला जूनियर स्प्रिंट फाइनल में भारत ने पहला और दूसरा दोनों स्थान हासिल किये। नयना राजेश ने स्वर्ण पदक जबकि अनु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम महिला टीम परस्यूट में राज कुमारी देवी, विद्या लक्ष्मी तूरंगबम, रतुजा सतपुते और जी अमृता रघुनाथ की भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता।

मेजबान भारत ने छह स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि इंडोनेशिया चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। हांगकांग ने चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।  भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया।

The post साइक्लिंग- भारत ने छह स्वर्ण सहित 13 पदक के साथ जीता ट्रैक एशिया कप appeared first on News85.in.



from News85.in https://ift.tt/2Dy6TWy