भोपाल। टीकमगढ़ कलेक्टर एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिजीत अग्रवाल के खिलाफ इस्तीफा देकर हड़ताल पर बेठे डॉक्टरों के खिलाफ पहले जनता ने सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला। अब केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बता दें कि इस हड़ताल के कारण अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
क्या है मामला
टीकमगढ़ कलेक्टर अभिजीत अग्रवाल ने शुक्रवार को डॉक्टर अमित शुक्ला और विकास जैन के क्लीनिक पर छापा मार कार्रवाई की थी औऱ क्लीनिक सील कर दिया था। कलेक्टर व राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से डॉक्टर विकास जैन की पैथालॉजी सहित डॉक्टर अमित शुक्ला के निवास पर छापा मारा था और इन्हे नियम विरुद्ध बताते हुए पैथालॉजी सहित डाक्टर शुक्ला के निवास को सील कर दिया था। इसी कार्रवाई के खिलाफ डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दिया और हड़ताल पर चले गए।
सोशल मीडिया पर कलेक्टर की कार्रवाई का समर्थन
इधर सोशल मीडिया पर कलेक्टर अग्रवाल की इस कार्रवाई का समर्थन भी शुरू हो गया है। लिखा गया है कि टीकमगढ़ कलेक्टर अभिजीत अग्रवाल ने विभिन्न अनियमितताओं के कारण आयुष्मान अस्पताल झांसी रोड टीकमगढ़ का पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति निरस्त कर दी है। टीकमगढ़ कलेक्टर अग्रवाल द्वारा दो शासकीय डॉक्टर अमित शुक्ला और विकास जैन पर भी अपने निवास पर प्रेक्टिस करने Pathology center संचालित करने पर भी कार्यवाही की है। कार्यवाही का प्रमुख कारण ड्यूटी के समय प्राइवेट प्रेक्टिस करना है। DM श्री अग्रवाल की इस कार्रवाई से चिकित्सा को कमाई का जरिया बनाने वाले मेडीकल माफिया में भय का माहौल है और वो कलेक्टर पर दवाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं। श्री अग्रवाल से मानवहित, गरीब जनता के लिए ऐसी ही कार्रवाई की उम्मीद टीकमगढ़ की जनता को हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2NkSSLw

Social Plugin