जिसकी शादी में डांस करके STAR बने थे डब्बू जी, उसको बदमाशों ने गोली मार दी | GWALIOR NEWS

GWALIOR: गोविंदा से लेकर सलमान खान तक बॉलीवुड के दिग्गजों के रातोंरात चहेते बने मध्य प्रदेश के डांसिंग स्टार डब्बू जी के साले को गोली मार दी गई है. गौरतलब है कि जिसे गोली मारी गई है, उसी की शादी में डांस कर डब्बू जी देखते देखते सितारा बन गए थे. विदिशा के रहने वाले प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू जी के साले कुशाग्र को किसी अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने गोली मार दी. घटना ग्वालियर के जनक गंज थाना क्षेत्र के उदाजी में घटी. बताया जा रहा है कि कुशाग्र की हालत गंभीर है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, कुशाग्र के पैर में गोली लगी है. गोलीबारी की यह घटना दिन दहाड़े घटी और आसपास मौजूद लोगों ने कुशाग्र को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है.

आखिर स्टार बन ही गए डब्बू अंकल, सलमान के साथ वाला वीडियो भी वायरल

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है. डब्बू जी का परिवार कुशाग्र से मिलने के लिए विदिशा से ग्वालियर रवाना हो गया है. बताया जा रहा है कि कुशाग्र श्रीवास्तव वही हैं, जिनकी शादी में संजीव श्रीवास्तव का वो डांस लीक हुआ था जिसके चलते वे मशहूर हो गए थे.
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2JrR8xO