
उन्होंने कहा, “लगातार हो रहे दर्द के चलते कुछ जांच कराई गईं जिसमें यह चौंकाने वाली बात सामने आई। मेरे दोस्त और मेरा परिवार इस मुश्किल वक्त में मेरे साथ हैं और हर तरीके से मेरी मदद कर रहे हैं । मैं बहुत खुशनसीब हूं और इन सबकी शुक्रगुजार हूं। सोनाली ने कहा, “मैं इसका सामना करूंगी क्योंकि मैं जानती हूं कि मेरे पास मेरे परिवार और दोस्तों की ताकत है। इस बीमारी से लड़ने के लिए तत्काल और तेजी से कदम उठाने के अलावा कोई तरीका नहीं है..हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और मैं इस रास्ते में आने वाली हर मुश्किल से लड़ने के लिए दृढ़ हूं।”
उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों में मिले अथाह प्यार और समर्थन ने मेरी मदद की जिसके लिए मैं बेहद शुक्रगुजार हूं। सोनाली को 90 के दशक में आई “सरफरोश’’, “दिलजले” और “डुप्लीकेट” जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। वह टीवी रिएलटी शो ‘इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज’ में जज की भूमिका में नजर आ रही थी। वह इस शो को बीच में ही छोड़ इलाज के लिए न्यूयॉर्क चलीं गई हैं।
उन्होंने फिल्मकार गोल्डी बहल से शादी की थी। दोनों का 13 वर्षीय एक बेटा है। अभिनेता रितेश देशमुख ने इस खबर पर दुख प्रकट करते हुए कहा, ‘‘इस खबर से बेहद दुखी और हिल गया हूं। आपके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की दुआ कर रहा हूं।
The post सोनाली बेंद्रे को हुआ “हाई ग्रेड कैंसर”….. appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2Nk9uEh
Social Plugin