लखनऊ। मंदसौर की घटना से पूरे देश के लोगों में गुस्सा है। राजनीति भी अपने चरम पर है। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी से निष्कासित राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बच्चन परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था तो जया बच्चन ने संसद में आंसू बहाया था लेकिन, मंदसौर वाली घटना पर वह चुप हैं। मंदसौर की घटना को लेकर बॉलीवुड की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमर सिंह ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो मैसेज जारी किया है, जिसमें उन्होंने ये बात कही है। अमर सिंह ने इस ट्वीट को अमिताभ बच्चन को भी टैग किया है। एक वक्त था जब अमर सिंह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन परिवार के बेहद करीबी थे। अमर सिंह ने कहा कि सिर्फ प्रचार के लिए रोना अच्छी बात नहीं।
वीडियो मैसेज में उन्होंने साफ-साफ कहा है कि जया बच्चन जी मंदसौर तो आपका मायका है। वहां आपने बचपन गुजारा है. पढ़ाई-लिखाई की है। इसलिए, यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप इस घटना के लिए चीखें और लोगों को बुलवाएं। आगे वे कहते हैं, 'अमिताभ बच्चन से कहिए वो बिग बी हैं। आपकी बहू एक अंतरराष्ट्रीय सेलीब्रिटी हैं। उनको बोलने को कहिए। इस तरह माहौल बनेगा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar https://ift.tt/2MLZN01
Social Plugin