अबरार अहम/शेख नसीम, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिग्विजय सिंह को देशद्रोही कहने के बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज दोपहर गिरफ़्तारी देने टी टी नगर थाने पहुंचे लेकिन टी टी नगर थाना प्रभारी ने ये कहते हुए गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया की आपके खिलाफ थाने में कोई मामला दर्ज नहीं है।
दिग्विजय सिंह अपने समर्थको और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पीसीसी कार्यालय से 12 बजे गिरफ्तारी देने टी टी नगर थाने पहुंचे थे, लेकिन थाने के टी आई ने ये कहते हुए गिरफ्तार नहीं किया की उनके खिलाफ थाने में कोई अपराध दर्ज नहीं है। टी टी नगर टी आई ने उनको लिखित में एक तहरीर भी दी है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुझे देशद्रोही कहा है और मुझे लगा की मेरी वजह से देश की एकता और अखण्डता खतरे में है, इसीलिए मेरी जिम्मेदारी बनती थी कि मैं खुद थाने जाकर अपने आपको गिरफ्तार करवाऊँ। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवैधानिक पद पर रहते हुए एक गैर संवैधानिक बयान दिया है। अब में मुख्यमंत्री के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए न्यायालय जाऊंगा।
from New India Times https://ift.tt/2LNtJsD
Social Plugin