मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
कलेक्टर डॉ.सतेन्द्र सिंह ने आज 26 जूलाई गुरूवार को सुबह संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक सुधार करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय, मतदाता सहायता केन्द्र, खाद्य विभाग, भू-अभिलेख कार्यालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रथम तल पर स्थित बैठक हॉल सहित अन्य कक्षों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऊषा सिंह, डिप्टी कलेक्टर विशा वाधवानी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सौरभ सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
from New India Times https://ift.tt/2NKoMBA
Social Plugin