कारगिल शहीद दिवस पर शहरवासियों सहित अधिकारियों व राजनेताओं ने पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

​ग्वालियर में कारगिल शहीद दिवस महाराज बाड़े पर मनाया गया। इस अवसर पर शहरवासियों सहित अधिकारियों व राजनेताओं ने पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डीआईजी मनोहर वर्मा व एसपी नवनीत भसीन सहितनिगम सभापति राकेश माहौर ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।​शहीदों को सेना ब्रिगेडियर करन सिंह,साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, कीर्ति चक्र कर्नल जोगिंदर सिंह तंवर ने भी पुष्पांजलि अर्पित की कारगिल में शहीद हुए 527 जवानों को अधिकारियों व शहर वासियों द्वारा नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इस अवसर पर सेना के बैंड एवं शस्त्र सेना के जवानों द्वारा अमर शहीदों को सलामी भी दी गई।



from New India Times https://ift.tt/2mJhTEZ