
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा से प्रेरणा लेने की बात करते हुए कहा ,‘‘ मैं जब प्रधानमंत्रीजी को देखता हूं तो उनसे प्रेरित होता हूं । उनमें एक जबर्दस्त ऊर्जा है दिन रात काम करने की । वह चाहते हैं कि पूरा भारत फिट हो जाये । मैं उनसे प्रेरित होकर चाहता हूं कि आप अपना व्यायाम करते हुए वीडियो बनाये और दूसरों को प्रेरित करें। एथेंस ओलंपिक 2004 के रजत पदक विजेता और सेना में कर्नल रहे राठौड़ ने अपने ट्वीट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और अभिनेता रितिक रोशन को टैग किया है ।
राठौड़ की इस मुहिम को ट्विटर पर लोगों ने काफी सराहा है और अपने वीडियो तथा फोटो भी डाले हैं । इससे पहले पिछले साल भी राठौड़ ने जिम में वर्जिश करती अपनी वीडियो ट्विटर पर डालकर युवाओं को फिटनेस के लिये प्रेरित किया था। इस साल की शुरूआत में राठौड़ ने युवाओं में खेल संस्कृति के विकास के लिये ‘खेलो इंडिया ’ मुहिम के तहत पहले स्कूली खेलों का आयोजन किया था । पिछले सप्ताह ही कैबिनेट में हुए फेरबदल में राठौड़ को सूचना और प्रसारण मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार भी दिया गया है ।
The post खेलमंत्री ने सोशल मीडिया पर शुरू की ये मुहिम appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2keRg9L
Social Plugin