
सिंह ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा , भारत एक ऐसा देश है जहां किसी के भी खिलाफ धर्म या संप्रदाय या ऐसे किसी आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है। ऐसी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। राजधानी के सभी पादरियों को भेजे पत्र में दिल्ली के आर्कबिशप अनिल काउटो ने वर्ष 2019 के आम चुनाव से पहले एक प्रार्थना आंदोलन शुरू करने और शुक्रवार के दिन व्रत करने का अनुरोध किया था।
पत्र में ‘‘ संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों और देश के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने के लिए देश के अशांत राजनीतिक माहौल को खतरा बताते हुए ’’ कहा गया है कि ‘‘ अपने देश और यहां के राजनीतिक नेताओं के लिए प्रार्थना करने की हमारी पवित्र प्रथा रही है लेकिन यह हम तब शुरू करें जब देश में चुनाव निकट आ रहा हो। पत्र के मुताबिक , ‘‘ हम वर्ष 2019 की ओर देखते हैं जब नई सरकार आएगी , उसे देखते हुए हमें हमारे देश के लिए प्रार्थना अभियान शुरू करना चाहिए। ’’
The post आर्कबिशप की चिट्ठी पर बोले राजनाथ, देश में किसी भी तरह के भेदभाव की इजाजत नहीं appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2s3ZkgZ
Social Plugin