कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क।
नई दिल्ली। सलमान खान के बुरे दिन हुए खत्म इस बारे में आपको पता ही होगा कि सलमान पर चल रहे केस की सुनवाई 5 अप्रैल 2018 को जोधपुर की अदालत में हुई थी। इस केस मे जज ने सलमान को दोषी पाते हुए जुर्माना और 5 साल की जेल की सजा सुनाई थी। उसी दिन से सलमान के सभी फैन बहुत उदास थे। सोशल मीडिया पर बस सलमान की खबरें दिख रही थी। न्यूज़ चैनल पर भी बस सलमान के बारे मे ही दिखा रहे थे। सभी तरह सलमान की ही बातें हो रही थी। सलमान के फैंस की बस एक ही दुआ थी कि सलमान को जल्द से जल्द बेल मिल जाए। उन सभी की दुआओं का जादू देखिए “7 अप्रैल 2018” को दोपहर 3:00 बजे सलमान को बेल मिल गई।
लेकिन क्या आप जानते है सलमान खान ने वो काले हिरण क्यों मारे थे | यह अभिनेत्री और कोई नहीं “सोनाली बेंद्रे और तब्बू” थी। यह कहानी कुछ ऐसी है “जब हम साथ साथ हैं” फिल्म की शूटिंग चल रही है थी। 1 अक्टूबर 1998 की रात को सलमान ने प्लान बनया चलो क्यों ना जंगल में घूम कर आएं और सलमान ने अपनी सेफ्टी के लिए अपनी बंदूक भी साथ में ले ली और जीप लेकर जंगल की ओर निकल पड़े।
जंगल में उन्हें काला हिरण दिखा जैसे ही इस काले हिरण पर तब्बू और सोनाली की नजरें पड़ी दोनों बच्चों की तरह जिद करने लग गई। दोनों एक ही बात कह रही थी कि मारो इस हिरण को हमें इसे खाना है। सलमान के लाख मना करने पर भी इन दोनों ने नहीं सुनी और सलमान पर दबाव बनाने लगी। यह कहना किसी और का नहीं इस केस के इकलौते आई विटनेस का है। आई विटनेस ने यह भी कहा कि सलमान बहुत मना कर रहे थे परंतु तब्बू और सोनाली ने उनकी एक न सुनी और आखिर में सलमान ने हार मान कर गोली चला ही दी।
सलमान के मन में यह बात तो जरूर आई होगी काश उस समय मैंने इन दोनों की बात ना सुनी होती। तो आज ऐसा दिन ना देखना पड़ता। जितनी गलती गुनहगार की होती है उतनी ही गलती गुनाह में साथ देने वाली की भी होती है। आज इस केस में सिर्फ सलमान खान फंस कर रह गए है और बाकी लोग आसानी से बच कर निकल गए है |
Social Plugin