Realme भारत में जल्द लॉन्च करेगा 64MP कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन


Oppo का सब-ब्रांड Realme भारत में 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी Realme India के CEO माधव सेठ ने एक ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में स्मार्टफोन के नाम का जिक्र किए बगैर लिखा कि उनकी कंपनी भारत में 64MP कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.

इस स्मार्टफोन को New Premium Killer बताते हुए स्मार्टफोन से क्लिक की गई एक फोटो शेयर की है। माधव सेठ ने अपने ट्वीट में इस स्मार्टफोन में लगे कैमरे के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि Realme के अपकमिंग स्मार्टफोन में सैमसंग का 64 मेगापिक्सल GW1 सेंसर के साथ लगा होगा जिसमें 1.6 माइक्रॉन का पिक्सल साइज होगा। ट्विटर पर शेयर की गई इस फोटो में कंपनी का वॉटरमार्क ’64MP AI Quad Camera’ मौजूद है। यानी इस स्मार्टफोन में क्वार्ड कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमेरी कैमरा सेंसर 64MP होगा। ये स्मार्टफोन रियलमी का पहला फोन होगा जिसमें चार कैमरा सेंसर दिए जाएंगे।


from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2ZQ7OI5
via IFTTT