जंघई। हनुमान जयंती पर धूमधाम से निकली शोभा यात्रा, लगा सवा कुंतल लड्डू का भोग


कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क जंघई।
जंघई (इलाहाबाद) रविवार सुबह सेमरी, भोगीपुर में स्थानीय लोगों द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर पूरे साजो सज्जा के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, डीजे की धुन पर बज रहे भक्ती गानों पर युवाओं ने जमकर जय बजरंग बली का नारा लगाया।

शोभा यात्रा के साथ सैकड़ों ग्रामवासी शामिल थे, पूरे गांव में शोभा यात्रा घुमाने के बाद हुनमान मंदिर पर सवा कुंतल का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।

उक्त शोभा यात्रा में सभा जीत तिवारी, दया शंकर तिवारी, राकेश तिवारी, भौकाल गुरु, अवधेश तिवारी, रोहित तिवारी (सोनू),  विजय मिश्रा, आकाश दुबे,  अभिषेक जायसवाल, रोहित पांडे, विशाल तिवारी, मनीष दुबे,  प्रमोद गुप्ता (प्रधान सेमरी), जगदीश गुप्ता,धीरज तिवारी, अभिनव तिवारी, रतन तिवारी, तूफानी तिवारी, इंदिल पांडे, सुलभ तिवारी, राहुल पांडे आदि शामिल रहे।