भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में 70 साल से अधिक आयु के लोगों को चुनावी राजनीति से रिटायर कर दिया जाता है। मध्यप्रदेश में 13 विधायकों का रिटायरमेंट होने वाला है। इनमें कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव सहित 7 बड़े नाम शामिल है।
मध्य प्रदेश समाचार- अक्टूबर 2023 को 70+ वाले मंत्री एवं विधायकों के नाम
- गिरीश गौतम विधानसभा अध्यक्ष।
- गोपाल भार्गव लोक निर्माण मंत्री।
- बिसाहू लाल साहू कैबिनेट मंत्री।
- अजय विश्नोई विधायक पाटन विधानसभा जिला जबलपुर।
- गौरीशंकर बिसेन विधायक एवं पूर्व मंत्री बालाघाट विधानसभा।
- सीताशरण शर्मा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष होशंगाबाद विधानसभा।
- गोपीलाल जाटव विधायक एवं पूर्व मंत्री विधानसभा गुना।
- नागेंद्र सिंह विधानसभा नागौद।
- नागेंद्र सिंह विधानसभा गुढ़।
- श्याम लाल द्विवेदी विधायक त्योंथर विधानसभा।
- राम लल्लू वैश्य विधायक सिंगरौली विधानसभा।
- जय सिंह मरावी विधायक जयसिंह नगर।
- प्रेम शंकर कुंजीलाल वर्मा विधायक सिवनी मालवा।
- महेंद्र सिंह हार्डिया विधायक इंदौर विधानसभा नंबर 5
- पारस जैन विधायक उज्जैन उत्तर।
- देवीलाल धाकड़ विधायक गरोठ विधानसभा।
भाजपा में वरिष्ठ विधायकों की सभी सीटों पर उत्तराधिकार के लिए संघर्ष
रिटायरमेंट के मामले में तो सभी को पता है। बड़ी खबर सभी सीटों पर उत्तराधिकार के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। जैसे रहली विधानसभा से गोपाल भार्गव का रिटायरमेंट होगा परंतु उनका टिकट उनके बेटे गोपाल भार्गव को मिलेगा, यह बात विश्वास पूर्वक नहीं गई जा सकती। सभी सीनियर विधायक चाहते हैं कि उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। इसी बात को लेकर पार्टी में तनाव चल रहा है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/AJ6FvHe
.jpg)
Social Plugin