मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नगर से लगी ग्रामपंचायत दातलावादी में आज तक पानी की सुचारू व्यवस्था नहीं बन पाई है और ग्रामीण पानी की समस्या से आज भी जूझ रहे हैं। ग्रामपंचायत दातलावादी का कुआं था पर डबलू सी एल के द्वारा ओपन कॉस्ट चलाई गई थी जिसकी वजह से वंहा से पानी की सप्लाई बंद हो गई थी जिसके बाद से डबलू सी एल द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है पर जब पंप खराब होता है तो उसे सुधारने में महीनों लगा देती हैं जिसके कारण ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है।
ग्रामपंचायत दातलावादी में पानी की समस्या आज से नहीं है बल्कि वर्षों से चली आ रही है पर जनप्रतिनिधि के द्वारा बस आश्वासन ही मिलता है पर समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है।
from New India Times https://ift.tt/2ZYIepz
Social Plugin