राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

दीपावली के अवसर पर साहू समाज के द्वारा नगर के साहू समाज के मंदिर पर बैठक एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान नगर के साहू समाज के नगर सहित क्षेत्र के साहू समाज के सभी लोग बैठक में उपस्थित हुएं।
साहू सेवा समिति देवरी के संरक्षक अशोक साहू एवं साहू समाज के सभी लोगों के समक्ष साहू सेवा समिति के नये अध्यक्ष परशुराम साहू चौधरी को चुना गया।
इस दौरान बैठक मे उपस्थित साहू समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
साहू सेवा समिति के नवागत अध्यक्ष परशुराम साहू चौधरी ने कहा कि साहू सार्वजनिक आयोजन मे उनका विशेष योगदान रहेगा।
इस अवसर साहू सेवा समिति के संरक्षक अशोक साहू,मुकेश साहू, परमसुख साहू, पम्मू साहू, प्रभु साहू चीमाढाना, गोविंद साहू, झिरिया वाले, भगवान दास साहू, विनोद साहू सहित साहू समाज के विभिन्न लोग मौजूथ रहे।
from New India Times https://ift.tt/3EQRs6l
Social Plugin