भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने एमपी ऑनलाइन सेवा को पब्लिक के लिए और ज्यादा सुविधाजनक बना दिया है। सरकारी विभागों की सेवाएं, सरकारी नौकरियों में भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन के अलावा एमपी ऑनलाइन से अब नेशनल पार्क, म्यूजियम, इको टूरिज्म, होटल एवं रिसोर्ट की बुकिंग भी की जा सकती है। इतना ही नहीं एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आप सरकार को जान भी दे सकते हैं।
एमपी ऑनलाइन किओस्क पर कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं
एमपी ऑनलाइन द्वारा सरकारी विभागों से संबंधित सेवाएं जैसे- माध्यमिक शिक्षा मंडल, सभी सरकारी विश्वविद्यालय व कॉलेजों के लिए प्रवेश प्रक्रिया, धार्मिक संस्थानों के लिए दान, नेशनल पार्क के लिए टिकट बुकिंग, बिल भुगतान ,सरकारी विभागों में भर्ती के लिए आवेदन, ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया सहित कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश से लेकर ऑनलाइन काउंसलिंग तक सुविधाएं दी जाती हैं।
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में ऑनलाइन दान कर सकते हैं
एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अब म्यूजियम के लिए भी टिकिट बुकिंग की जा सकेगी। इसके साथ ही 15 धार्मिक स्थलों के लिए दान भी दिया जा सकेगा। इसमें प्रदेश के श्री रुक्मणी बालाजी मंदिर, बालाजीपुरम जामसावली हनुमान मंदिर, कुंडेश्वर मंदिर टीकमगढ़, दादाजी दरबार खंडवा, सलकनपुर मंदिर, शारदा देवी मंदिर,मैहर, पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर, मठारदेव मंदिर सारणी ,जागेश्वर नाथ धाम दमोह, खेड़ापति हनुमान मंदिर भोपाल आदि धार्मिक स्थल के लिए दान किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश के सभी जिलों में 350 से अधिक तहसीलों में एमपी ऑनलाइन के 28000 कियोस्क संचालित हो रहे हैं। कियोस्क शहरी क्षेत्र में स्थित दुकान/ ऑफिस या इंटरनेट कैफे होता है, जो एमपी ऑनलाइन लिमिटेड के साथ नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एक अनुबंध के तहत अधिकृत किया जाता है। कियोस्क आवंटन के लिए इस प्रकार के व्यवसाय से जुड़े व्यवसायी नियम के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नागरिकों को ऑनलाइन सेवा मुहैया कराने पर निर्धारित सेवा शुल्क प्रदान किया जाता है।
08 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
सरकारी नौकरी- रोजगार कार्यालय में काउंसलर और विशेषज्ञों की भर्ती
JABALPUR NEWS- 19000 कर्मचारियों को 18-18 हजार रुपए बोनस
MP NEWS- सरकारी नौकरी में चरित्र सत्यापन नहीं होगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
BHOPAL NEWS- शासकीय शिक्षक ने पानी के बदले पांचवीं की छात्रा का रेप किया
INDORE NEWS- रीवा के युवक की इंदौर में हत्या, भोपाल में शादी हुई थी
MP NEWS- भाजपा की नेशनल टीम में मध्य प्रदेश से सिर्फ कैलाश विजयवर्गीय का जलवा
BHOPAL NEWS- नर्मदा एक्सप्रेस अब रायपुर और दुर्ग तक जाएगी
EMPLOYEES NEWS- केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा फायदा होने वाला है
JABALPUR NEWS- 19000 कर्मचारियों को 18-18 हजार रुपए बोनस
MP NEWS- सरकारी नौकरी में चरित्र सत्यापन नहीं होगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
BHOPAL NEWS- शासकीय शिक्षक ने पानी के बदले पांचवीं की छात्रा का रेप किया
INDORE NEWS- रीवा के युवक की इंदौर में हत्या, भोपाल में शादी हुई थी
MP NEWS- भाजपा की नेशनल टीम में मध्य प्रदेश से सिर्फ कैलाश विजयवर्गीय का जलवा
BHOPAL NEWS- नर्मदा एक्सप्रेस अब रायपुर और दुर्ग तक जाएगी
EMPLOYEES NEWS- केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा फायदा होने वाला है
मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति आदेश- MP HS TEACHER APPOINTMENT ORDER LIST PDF DOWNLOAD
MP EDUCATION NEWS- ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं जन शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश
सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान- BSNL ₹94 में 75 दिन
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
GK in Hindi- 100% होते ही स्मार्टफोन की चार्जिंग ऑटोमेटिक ऑफ क्यों नहीं होती
GK in Hindi- 30 मिनट के वीडियो से कितना कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होता है
GK in Hindi- समुद्र से 125 मीटर नीचे एक देश, जहां नालों में ज्वालामुखी का लावा बहता है
GK in Hindi- 3 प्रकार के विवाह, जिसमें लड़की को पत्नी का कानूनी अधिकार नहीं मिलता है
GK in Hindi- एक ऐसा देश जहां 73 दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3DksA6i
Social Plugin