पुलिस की कार्यवाही से सट्टा माफियाओं और शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस प्रशासन लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और सट्टा पट्टी काटते हुए आरोपीयों को दबोचा है जिसमें अवैध 8 पाव प्लेन शराब तथा 640 रुपए नकदी बरामद हुआ है. आरोपी लक्ष्मण वर्मा कन्हैया ढ़ाबा के समीप पैदल जा रहा था ऐसा ही रामविलास तिवारी की सक्रियता से आरोपी को दबोचा तो वहीं दूसरी ओर एसआई योगेंद्र सिंह ठाकुर आरक्षक नितेश रघुवंशी ने अपने पुलिसिया स्टाइल में सट्टा माफिया मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहित पिता कालीचरण कुशवाह उम्र 24 वर्ष वार्ड क्रमांक 10 निवासी बस स्टैंड से धरपकड़ की जिसके पास से ₹517 रुपिया नगद डॉट पेन सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा पूछताछ में 10 परसेंट लक्ष्मी को देता है जिस पर धारा क्रमांक 109 के तहत चार का सट्टा एक्ट भारतीय दंड विधान के तहत कार्रवाई की गई जिला पुलिस अधीक्षक एसपी विवेक अग्रवाल के निर्देश पर एसडीओपी शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा उप निरीक्षक रमेश राठी एएसआई योगेंद्र सिंह ठाकुर एएसआई रामविलास तिवारी आरक्षक नितेश रघुवंशी आरक्षक विश्राम की सहायता से धरपकड़ की गई लगातार पुलिसिया की कार्रवाई से अवैध माफियाओं में दहशत का माहौल है।



from New India Times https://ift.tt/3AnDO87