CORONA वैक्सीन का असर खत्म हो रहा है, बूस्टर डोज की तैयारी

नई दिल्ली। भारत में जिन लोगों को कोविशील्ड या कोवैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं उनके बूस्टर डोज का समय आ रहा है। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हैदराबाद की दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई ने बूस्टर खुराक के तौर पर कॉर्बेवैक्स के क्लीनिकल ट्रायल के लिए औषधि नियामक से अनुमति मांगी है।

भारत में विकसित RBD protein आधारित कॉर्बेवैक्स के दूसरे-तीसरे चरण के परीक्षण में vaccine की खुराक 18 साल से 80 साल के लोगों को दी जा रही है और नतीजे इसी महीने घोषित होने की संभावना है। कंपनी ने कोविशील्ड या कोवैक्सीन टीका ले चुके लोगों को single booster dose के तौर पर कॉर्बेवैक्स देने के संबंध में तीसरे चरण के परीक्षण के वास्ते भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) से अनुमति के लिए आवेदन दिया है। 

कंपनी ने कहा, ‘‘ऐसे कई अध्ययन आए हैं जिसमें टीका ले चुके लोगों में antibody घटने का संकेत मिला है और कई देश टीका ले चुके लोगों को booster dose देने की प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं या कर चुके हैं।’’ DGCI को पिछले सप्ताह दिए गए आवेदन में कहा गया है, ‘‘इसके मद्देनजर हम तीसरे चरण का क्लीनिकल अध्ययन आयोजित करने की अनुमति के लिए आवेदन दे रहे हैं। इसके जरिए कोविशील्ड या कोवैक्सीन टीका ले चुके वयस्कों में कॉर्बेवैक्स के प्रतिरक्षण और सुरक्षा का विश्लेषण होगा।’’

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) की अगली बैठक में इस पर विचार करने की संभावना है। डीसीजीआई ने सितंबर में बायोलॉजिकल ई को कुछ शर्तों के साथ पांच साल से 18 साल के बच्चों में टीके के दूसरे-तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति दी थी। 

13 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ctet 2021 application last date- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने का लास्ट चांस
CM RISE SCHOOL- शिक्षकों के चयन हेतु मुख्यमंत्री ने दिशा निर्देश दिए
MP TRIBAL शिक्षक भर्ती- अंतिम चयन सूची का इंतजार
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए 115756 पद खाली- MP ROJGAR SAMACHAR
MP BOARD- 10th-12th वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी शुरू
Small business ideas- आधार सेवा केंद्र खोलने के लिए अभी आवेदन करें
मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती- अंतिम चयन सूची जारी, 12043 उम्मीदवारों के नाम PDF DOWNLOAD
केमिस्ट्री वालों के लिए सरकारी नौकरियां, सैलरी 1.40 लाख प्रतिमाह - government jobs for chemistry post graduates
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलिए, आवेदन आमंत्रित, ₹50000 मासिक की कमाई 
अतिथि शिक्षक दीपावली से पहले धमाके की तैयारी कर रहे हैं- MP NEWS
MP NEWS- मजबूर जनता, सरकारी स्कूल में शिक्षकों का वेतन चंदा करके दे रही है

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiहवाई जहाज की स्पीड कितनी होती है, 1973 में क्यों घटाई गई थी
GK in Hindiअंडा तो बंद होता है फिर चूजे को ऑक्सीजन कहां से मिलती है, जिंदा कैसे रहता है
GK in Hindi- फाइल दबाने वाले अधिकारियों से काम कराने का कानूनी तरीका
GK in Hindiहजारों टन सोने से भरा उल्का पिंड पृथ्वी से कब टकराएगा
GK in Hindiसमुद्र से 125 मीटर नीचे एक देश, जहां नालों में ज्वालामुखी का लावा बहता है
GK in Hindi- 3 प्रकार के विवाह, जिसमें लड़की को पत्नी का कानूनी अधिकार नहीं मिलता है 
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3FHQcnu