ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला द्वारा किया गया इंटरलॉकिंग रोड का शिलान्यास

सद्दाम हुसैन, मोहनलालगंज/ लखनऊ (यूपी), NIT:

जहां प्रदेश की सरकार निरंतर गड्ढा मुक्त प्रदेश बनाने में जुटी हुई है और हर गांव, कस्बा व शहर को अच्छे मार्गों से जोड़ने का प्रयास निरंतर कर रही है, उसी के अंतर्गत मोहनलालगंज विकासखंड के कनकहा ग्राम सभा बदलू खेड़ा व पत्ते खेड़ा संपर्क मार्ग को दुरुस्त किया गया। आपको बताते चलें कि ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला द्वारा बदलू खेड़ा पत्ते खेड़ा में इंटरलॉकिंग रोड का शिलान्यास किया गया। जिससे आवागमन गांव का बेहतर हो सके। इसमें प्रमुख रूप से राजेश पांडेय, अभय दीक्षित, प्रधान निगोहा रामू तिवारी, बीडीसी सुशील साहू मोनू, हाफिज, हत्या खेड़ा बीडीसी प्रतिनिधि रामनरेश विनोद साहू, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख सुशील और गांव के सभी लोग एकत्रित होकर ब्लाक प्रमुख को धन्यवाद ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि हमारे गांव का विकास माननीय ब्लाक प्रमुख जी के हाथों से हो रहा है जिससे गांव वासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।



from New India Times https://ift.tt/3iQWQhw