मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला में गुरुवार को मजदूरों द्वारा कार्य पर उपस्थित होकर लगातार मजदूरों पर हुक्म चलाने वाली महिला जो अपने आप को मेट कह रही है उस पर गुस्सा फूट पड़ा और मजदूरों ने एक साथ विरोध के स्वर में सामने आ खड़े हुए। मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत में मनरेगा के निर्माण कार्य जारी है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मजदूर मजदूरी कर रहे हैं. बीते दिनों सपना पाल पति महेश पाल द्वारा मनरेगा के कार्य में अपने आप को मेड बताकर लगातार मजदूरों से कार्य कराया जा रहा था वहीं कुछ शिक्षित मजदूरों ने इसका विरोध किया कि उक्त महिला की भर्ती मेट के रूप में कब और कहां से हो गई और यह महिला हम पर आकर हुक्म चला कर बैठे बैठे अपनी हाजिरी मस्टर रोल में भरवा रही है। इसकी लिखित शिकायत भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जुन्नारदेव को मजदूरों सहित पंच और उप सरपंच द्वारा की गई. शिकायत में कहा गया कि जुन्नारदेव विशाला निवासी सपना पाल पति महेश पाल द्वारा पंचायत क्षेत्र में चल रहे मनरेगा के कार्यों में मेट का कार्य करते हुए कार्यों को चेक किया जा रहा है। पंचायत के उप सरपंच, पंच एवं मजदूरों द्वारा यह जानने का प्रयास किया गया कि इस महिला की नियुक्ति किसके माध्यम से और कहां से हुई है तो महिला सपना पाल द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया. महिला द्वारा पंचायत क्षेत्र में चल रहे मनरेगा कार्य के मजदूरों को सुबह से ही आकर मैं मेंट हूं कहकर दिनभर कार्यस्थल पर बैठकर अपनी हाजिरी मस्टररोल में भरी जा रही है। 1 अक्टूबर 2021 को पंचायत के सरपंच, उप सरपंच सहित समस्त पंचों की एक बैठक आहूत की गई थी जिसमें यह जानने का प्रयास किया गया कि उक्त महिला की नियुक्ति बिना जानकारी कैसे हुई तो इसका कोई जवाब नहीं दिया गया. ग्रामीणों द्वारा महिला की फर्जी हाजिरी भर कर शासन प्रशासन को चूना लगाने की बात भी कही जा रही है। महिला कार्यस्थल पर सिर्फ बैठ कर हुक्म चला कर मेट के रूप स्वयं की शेखी बघार रही है।
महिला मेट सपना पाल से जब उनकी नियुक्ति के बारे में जानकारी पूछी गई तो मीडिया से बात करने से इन्कार कर दिया गया।
ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच एवं ग्रामीणों के नाम के हस्ताक्षर कर ज्ञापन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया जिसमें सरपंच रंजीता इवनाती, उपसरपंच रतन धुर्वे, संतोषी मर्सकोले, निर्मला पवार, रामकली यदुवंशी, अनीता धुर्वे, रामेश्वरी कवरेती, सावित्री साहू, श्यामकली कुमरे, सुनीता हरसूले दिनेश उईके, दुर्गेश नरे, संदीप कुमरे, विकास जरिया, जहीरूद्दीन खान, राजेश धुर्वे, बबला अग्रवाल के हस्ताक्षर हैं।
ग्राम पंचायत मे मेट के लिए 16 आवेदन पत्र प्राप्त किया गया था लेकिन ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने विवाद उत्पन्न किया इस कारण हमारे द्वारा सभी आवेदकों के फार्म जनपद पंचायत भेजे गये हैं। महिला सपना पति महेश पाल मेट का चयन जनपद में मनरेगा शाखा से किया गया है: सचिव महेश इवनाती, ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला.
from New India Times https://ift.tt/3Do8hVy
Social Plugin