वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के 138 निघासन विधानसभा में शुक्रवार को समय करीब 3:30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरों शोरों से फूल माला के साथ उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तिकुनियां के कांड में मारे गए किसानों के परिवार वालों से मिलने आए थे, उन्होंने मृतकों के घर जाकर उनके घर वालों से जमीन पर बैठकर बातचीत की और कहा हम कंधे से कंधा मिलाकर परिवार की सहायता करेंगे अगर सरकार अपने वादे से मुकर गई तब भी हम आप लोगों की पूरी मदद करेंगे. अगर सरकार बन गई हमारी तो हम मृतकों के घर वालों को एक-एक नौकरी देंगे और उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को गले लगा कर शोक संवेदना प्रकट की और कहा हम आप लोगों के साथ हैं इंसाफ दिला कर रहेंगे और जो लोग मरे हैं उन्हें मरे नहीं शहीद कहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा कहे गए शब्द अच्छे होने के कारण परिवार वालों को बहुत ही दुख सहन शक्ति प्राप्त हुई जहां पर सैकड़ों समाजवादी पार्टी 138 विधानसभा निघासन के लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता दिनेश वर्मा विधानसभा महासचिव और जिला अध्यक्ष रामपाल यादव साथ में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने जय जवान जय किसान और अबकी बार अखिलेश सरकार के नारे लगाए।
from New India Times https://ift.tt/3uZg21b
Social Plugin