रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के ग्राम बाणदा तहसील सिंगोली जिला
नीमच में दिनांक 26 अगस्त 2021 को निर्दोष एक गरीब आदिवासी कन्हैया लाल भील को नीमच सिंगोली मार्ग पर बंधक बनाकर वाहन से रस्सी से बांध काफी लंबी दूरी तक घसीटा गया था. आरोपीयो द्वारा इस कृत्य का वीडियो बनाकर बिना किसी डर के सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. इस कृत्य से कन्हैया लाल भील गंभीर रूप से घायल हो गया था और अंत में नीमच अस्पताल में उस आदिवासी गरीब की दर्दनाक मौत हो गई. मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के घटित होने के 36 घंटे बाद पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था.
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देने वाले समस्त आरोपियों पर एससी/ एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन मेघनगर तहसीलदार को सामाजिक कार्यकर्ता सुमित्रा मैडा भील प्रदेश युवा मोर्चा के दिनेश वसुनिया, जयस सुनील मुणिया, दिपसीग वसुनिया, तोलिया पारगी, प्रकाश, मकनसिह पारगी, साम पारगी, आदि समाज के साथियों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर सौंपा गया.
from New India Times https://ift.tt/3jwMNPg
Social Plugin