त्रिवेंद्र जाट/राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अपनों के बीच आकर बेहद खुश दिखाई दे रहे प्रहलाद से वार्तालाप कर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने हाल—चाल जाना। पूर्व मंत्री व देवरी विधायक हर्ष यादव ने गृह ग्राम घोषी पट्टी (गौरझामर) पहुंचकर प्रहलाद सिंह राजपूत का फूलमाला एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया। लम्बे समय बाद वतन वापिस आए प्रहलाद से दुश्मन मुल्क पाकिस्तान द्वारा किए गये व्यवहार के संबंध में चर्चा की। प्रहलाद लम्बे समय से पाकिस्तान की जेल में बंद थे। जो देवरी विकासखण्ड के ग्राम घोषीपट्टी निवासी है, मानसिक रुप से वृच्छेत होने के कारण प्रहलाद अपनी कुछ—कुछ याददाश्त भूल चुके है। क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने अपने विधायक निधि मद से प्रहलाद के उपचार एवं भरण—पोषण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है जो शीघ्र ही उसको प्राप्त हो जायेगी। साथ क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर ग्राम घोषीपट्टी में प्रहलाद को शासन की मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्रदाय करने एवं शासन से उसके उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने की मांग की है।
from New India Times https://ift.tt/38zzuXU
Social Plugin