मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर जिला के मिश्रीपुर के रहने वाले राधेश्याम कनौजिया की मृत्यु के बाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान शोक श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे एवं अनाथ बच्चियों की मदद की. समाजवादी जिलाध्यक्ष तनवीर खान, सपा नेता उपेंद्र पाल व साथ में अवधेश वर्मा ने मिलकर बच्चियों के परिवार जनों को आर्थिक मदद की. इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो आप हमारे मोबाइल नंबर पर मुझे तुरंत सूचित करें जो भी सहायता होगी हर संभव मदद करने के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगे एवं प्रशासनिक सहायता जरूर दिलाएंगे.
from New India Times https://ift.tt/3gQXCtx
Social Plugin