अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अतिथि विद्वानों जैसी होनी चाहिए- Khula Khat

कैलाश विश्वकर्मा- यदि सरकार अतिथि शिक्षक के लिए कुछ अच्छा करना चाहती है तो यह नियुक्ति शिक्षक portel के माध्यम से अनुभव अंक जोड़कर allotment latter जारी कर होनी चाहिए जिससे योग्य अनुभवी को 62 वर्ष सेवा का अवसर मिल सके। जैसे कालेज मे अतिथि विद्वान की प्रक्रिया होती है। 

भोपाल से आदेश जारी हुआ जिससे वर्षों से काम के लिए लालायित बेरोजगार अतिथि शिक्षक संबंधित विद्यालयों का चक्कर काटने कोसों दूर जाकर परेशान भी हो रहे हैं। पिछले सत्र मे कार्यरत अतिथि शिक्षक को रखने के आदेश जारी हुये। यदि उसकी असहमति होती है तब पिछले सत्र के पैनल अनुसार अतिथि शिक्षकों को बुलाए जाने के लिए हाल ही में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के द्वारा आदेश जारी किये गये हैं। बावजूद इसके मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा पोर्टल में आवश्यकता के अनुपात में शिक्षकों के रिक्त पद आधे से भी कम दिखाई देने के कारण अधिकांश अतिथि शिक्षक कार्य से वंचित रह जायेंगे। 

पोर्टल के अनुसार पिछले सत्र में कार्यरत रहे अतिथि शिक्षकों को भी संबंधित विद्यालयों में अतिथि शिक्षक का काम मिल पाना संभावना से परे समझ में आ रहा है। जिससे लगभग 45,000 अतिथि शिक्षकों पर वर्षों से छाई बेरोजगारी बनी की बनी रह जाएगी। जिससे चिंतित सभी अतिथि शिक्षक और भी बेचैनी से सरकार के द्वारा जल्द ही जारी होने वाले कोई आदेश का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं।

शासन से मांग की गई है,कि- सरकार अनुभव अंक जोड़कर शिक्षा पोर्टल के माध्यम से नियुक्ति आदेश जारी करे जैसे अतिथि विद्वानो की प्रक्रिया होती है वैसी प्रक्रिया हो। रिक्त पदों को कम शो करने वाली समस्या खत्म हो। पोर्टल संबंधित इस तरह की विसंगतियों को खत्म कर समस्त अतिथि शिक्षकों को जल्द से जल्द काम पर बुलाया जाये। नियमितीकरण की कार्यवाही की जाए, ताकि बेरोजगार हुए अतिथि शिक्षकों के परिवार के भरण-पोषण पर छाये संकट का सामना कुछ हद तक किया जा सके।

06 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

EMPLOYEE NEWS- DA-DR पेमेंट की तारीख तय, बकाया किस्त भी मिलेगी
MP BOARD- 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला फेल, हजारों छात्रों का परीक्षा परिणाम अटका
MP NEWS- स्कूल नहीं खुलेंगे, फीस नहीं बढ़ेगी: सीएम शिवराज सिंह चौहान
DAVV ADMISSION- डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित UG-PG के 72 से ज्यादा कोर्स में रजिस्ट्रेशन शुरू
MP NEWS- मध्यप्रदेश में अब शिक्षिका और प्राचार्या जैसे पद नहीं रहेंगे
MP NEWS- वैक्सीनेशन के 1 घंटे के अंदर महिला की मौत
MP NEWS- 150 यूनिट तक बिजली खपत वालों को ₹1 प्रति यूनिट का लाभ
MPMSU NEWS- भोपाल वाली मैडम बचा नहीं पाईं, वृंदा और तृप्ति की प्रतिनियुक्ति खत्म, क्लर्क सस्पेंड, कंपनी टर्मिनेट
OPS- शिक्षाकर्मियों के प्रकरण हाईकोर्ट की डबल बैंच में क्यों प्रस्तुत किए गए, जानिए
मध्य प्रदेश मानसून- बंगाल के बादल उठने लगे हैं, ब्रेक के बाद मूसलाधार बारिश होगी
MP NEWS- शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, रिक्त पद चार, दावेदार बेशुमार

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiसौर मंडल के 7 ग्रहों का फायदा ही क्या जब इन पर कोई रह नहीं सकता
free ayurvedic consultation मप्र आयुष विभाग का मोबाइल एप Download करें
GK in Hindi मोर अपना घोंसला कहां बनाता है, पेड़ के ऊपर या किसी गुफा में 
GK in Hindiसड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
GK in Hindiबारिश की बूंदे गोल क्यों होती है, लंबी क्यों नहीं होती 
GK in Hindiमुर्गा सूर्योदय से पहले बांग क्यों देता है, कभी लेट क्यों नहीं होता
GK in Hindiमनुष्य की दो आंखें क्यों होती है जबकि एक आंख से भी पूरा दिखाई देता है
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3dN7Bil