ग्वालियर। डबरा निवासी एक संभ्रांत परिवार के खिलाफ ग्वालियर में दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने घर में आते ही सबसे पहले नवविवाहिता का वर्जिनिटी टेस्ट करवाया, फिर 20 लाख रुपए दहेज की मांग की। ससुराल की महिलाएं युवती के गहरे रंग के कारण उसे प्रताड़ित करतीं थीं। शादी के बाद पहली बार मायके गई तो कोई लेने ही नहीं आया। पिता के साथ वापस आई तो ससुराल में ताला लगा मिला।
ससुराल में आते ही सबसे पहले वर्जिनिटी टेस्ट कराया गया
ग्वालियर के रहने वाली 23 वर्षीय युवती की शादी मार्च 2020 में डबरा निवासी हिमांशु से हुई थी। ससुराल में हर नवविवाहिता का महालक्ष्मी की तरह स्वागत किया जाता है परंतु इस घर में सबसे पहले उसका वर्जिनिटी टेस्ट कराया गया। युवती ने शिकायत की है कि कुछ ही दिनों बाद उसके सांवले रंग को लेकर उस पर ताने मारना शुरू हो गया। युवती ने अपने पति को सारी बात बताई परंतु पति ने भी परिवार का ही साथ दिया।
मायके से लौटी तो ससुराल में लगा मिला ताला
कुछ दिन बाद नवविवाहिता मायके आ गई। वहां कुछ समय रही फिर जब कोई लेने नहीं आया, तो पिता के साथ वह ससुराल पहुंची। वहां ताला लगा मिला। काफी देर खड़े रहने के बाद पिता ने बेटी के ससुर को कॉल किया और बताया कि आपकी बहू को छोड़ने आए हैं। इस पर उन्होंने (नवविवाहिता के ससुर) जवाब दिया कि 20 लाख रुपए लेकर आए हो तो ही ताला खुलेगा, नहीं तो वापस चले जाओ।
युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब उसने इस बारे में अपने पति से बात की तो उन्होंने कहा कि तेरी करतूत पर इतना तो बनता है। युवती के पिता ने ससुराल पक्ष को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने। आखिर में पिता बेटी को लेकर लौट आए। यहां थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
06 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
EMPLOYEE NEWS- DA-DR पेमेंट की तारीख तय, बकाया किस्त भी मिलेगी
MP BOARD- 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला फेल, हजारों छात्रों का परीक्षा परिणाम अटका
MP NEWS- स्कूल नहीं खुलेंगे, फीस नहीं बढ़ेगी: सीएम शिवराज सिंह चौहान
DAVV ADMISSION- डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित UG-PG के 72 से ज्यादा कोर्स में रजिस्ट्रेशन शुरू
MP NEWS- मध्यप्रदेश में अब शिक्षिका और प्राचार्या जैसे पद नहीं रहेंगे
MP NEWS- वैक्सीनेशन के 1 घंटे के अंदर महिला की मौत
MP NEWS- 150 यूनिट तक बिजली खपत वालों को ₹1 प्रति यूनिट का लाभ
MPMSU NEWS- भोपाल वाली मैडम बचा नहीं पाईं, वृंदा और तृप्ति की प्रतिनियुक्ति खत्म, क्लर्क सस्पेंड, कंपनी टर्मिनेट
OPS- शिक्षाकर्मियों के प्रकरण हाईकोर्ट की डबल बैंच में क्यों प्रस्तुत किए गए, जानिए
मध्य प्रदेश मानसून- बंगाल के बादल उठने लगे हैं, ब्रेक के बाद मूसलाधार बारिश होगी
MP NEWS- शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, रिक्त पद चार, दावेदार बेशुमार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
GK in Hindi- सौर मंडल के 7 ग्रहों का फायदा ही क्या जब इन पर कोई रह नहीं सकता
free ayurvedic consultation मप्र आयुष विभाग का मोबाइल एप Download करें
GK in Hindi - मोर अपना घोंसला कहां बनाता है, पेड़ के ऊपर या किसी गुफा में
GK in Hindi- सड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण
GK in Hindi- बर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है
GK in Hindi- बारिश की बूंदे गोल क्यों होती है, लंबी क्यों नहीं होती
GK in Hindi- मुर्गा सूर्योदय से पहले बांग क्यों देता है, कभी लेट क्यों नहीं होता
GK in Hindi- मनुष्य की दो आंखें क्यों होती है जबकि एक आंख से भी पूरा दिखाई देता है
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3hHY7po

Social Plugin