जबलपुर। रिश्तो में मर्यादाओं के उल्लंघन के चलते जबलपुर में एक पूरा परिवार तबाह हो गया। एक युवक ने अपने ही पिता और पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद फरार नहीं हुआ बल्कि दरवाजे पर बैठकर पुलिस का इंतजार करने लगा। पुलिस ने आकर गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी कर ली है। परिवार में हत्यारे के दो बच्चे शेष रह गए हैं।
पुलिस को कुल्हाड़ी सहित दरवाजे पर बैठा मिला
मामला शुक्रवार देर रात जबलपुर से 65 किलोमीटर दूर बेलखेड़ा के गोकलाहार गांव की है। बेलखेड़ा टीआई सुजीत श्रीवास्तव ने मुताबिक गोकलाहार गांव निवासी अर्जुन सिंह लोधी ने डबल मर्डर की सूचना दी। उसने बताया कि भतीजे संतोष लोधी (35) ने शुक्रवार की देर रात अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही बेलखेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। संतोष लोधी रक्तरंजित कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था।
मर्यादा लांघ रहे थे, समझाने पर भी नहीं माने
पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घर के अंदर पुलिस पहुंची तो एक कमरे में बिस्तर पर पिता अमान सिंह लोधी (65) लहूलुहान हालत में मृत पड़े थे। तो फर्श पर कविता लोधी (32) खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था।हिरासत में आए संतोष लोधी ने बताया कि पिता और पत्नी ने मर्यादा लांघ दी, इस कारण दोनों को मार डाला। तीन दिन पहले भी दोनों को उसने आपत्तिजनक हालत में देखा था। पत्नी को समझाया भी था, लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार की रात दोनों ने फिर सीमा लांघी। पिता को पत्नी के कमरे से निकलता देख संतोष बौखला गया। पिता कमरे में सोने चले गए। उसने कुल्हाड़ी उठाई और पिता के गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। इसके बाद पत्नी को भी इसी तरह बेरहमी से गर्दन और सिर पर वार कर मार डाला।
घर में 2 बच्चे शेष रह गए
संतोष लोधी और कविता लोधी की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनकी 14 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। पिता के खूनी खेल का मंजर देख दोनों सन्न रह गए। पड़ोस में रहने वाले संतोष लोधी के चाचा अर्जुन लोधी दोनों बच्चों को अपने घर ले गए। हत्या के बाद संतोष ने भी चाचा को इसकी सूचना दी और हत्या की वजह बताया। बोला कि पत्नी व पिता को बहुत समझाया था, लेकिन दोनों नहीं माने। बेलखेड़ा पुलिस ने कुल्हाड़ी और आरोपी के खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं। दोनों शवों को शहपुरा मरचुरी में रखवा दिया है। जहां उनका पीएम होगा।
03 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
MP NEWS- अतिथि शिक्षकों की भर्ती के आदेश जारी
MP NEWS- ग्वालियर में उर्जा मंत्री हादसे का शिकार, मंच से नीचे गिरे, अस्पताल में भर्ती
MP NEWS- 3.48 लाख कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार
MP NEWS- ट्रांसफर में टंटे मत करना: सीएम ने डिनर टेबल पर मंत्रियों को समझाया
MPCG NEWS- हर पेंशनर को ₹400000 मिलने का रास्ता साफ
MP BOARD- कक्षा 12 के रिजल्ट का डिटेल प्लान जारी किया
MP NEWS- छग की तरह मप्र में भी कर्मचारियों को वेतनवृद्धि व एरियर्स मिलना चाहिए
MP NEWS- शिक्षा मंत्री ने कहा: पेरेंट्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई जानी चाहिए थी
MP NEWS- विवेक तन्खा के इस्तीफे से सोनिया गांधी और कमलनाथ पर दबाव
MP NEWS- यशोधरा से विवाद के बाद मंत्री तोमर BJP प्रदेश कार्यालय में तलब
RAIL SAMACHAR- भोपाल से पुणे, खजुराहो और बीना के लिए विशेष ट्रेन
GWALIOR NEWS- BJP में ग्वालियर-चंबल संभाग ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम
New Cars in India 2021- मारुति की नई हैचबैक कार मात्र 4.5 लाख रुपए में
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
GK in Hindi- मुर्गा सूर्योदय से पहले बांग क्यों देता है, कभी लेट क्यों नहीं होता
GK in Hindi- COCA COLA सिरदर्द के लिए बना रहे थे, गलती से कोल्ड ड्रिंक बन गया
GK in Hindi- मनुष्य की दो आंखें क्यों होती है जबकि एक आंख से भी पूरा दिखाई देता है
GK IN HINDI- इंटरनेट डाटा का उत्पादन कहां और कैसे होता है
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
GK IN HINDI- ATM से थर्मल पेपर की पर्ची क्यों निकलती है, सादा कागज क्यों नहीं है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3jEdaTR

Social Plugin