INDORE NEWS- मंत्री उषा ठाकुर से पंगा महंगा पड़ा, डिप्टी रेंजर सस्पेंड

इंदौर। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर से पंगा लेना डिप्टी रेंजर आर एस दुबे को महंगा पड़ गया। दुबे जी को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि सन 2012 में उन्हें जो आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला था, उस में गड़बड़ी है। एक कर्मचारी मुकेश यादव ने ही उनकी शिकायत की है। 

डिप्टी रेंजर आरएस दुबे उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने बड़गोंदा पुलिस को एक आवेदन देकर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज पाटीदार उनके 20 समर्थकों के खिलाफ जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली की डकैती का केस दर्ज करने की मांग की थी। इसमें बताया गया था कि इन लोगों ने मेरी गैरमौजूदगी में वनकर्मियों को डराया और जबर्दस्ती जब्त वाहनों को छुड़वाकर ले गए। 

पुलिस ने मामला तो दर्ज नहीं किया लेकिन बवाल काफी मच गया था। शुरुआत में डिप्टी रेंजर भारी पड़ गए थे क्योंकि उन्होंने नियमानुसार कर्तव्य का पालन किया था लेकिन कर्तव्य के पालन की प्रक्रिया में उनका पंगा पर्सनल हो गया था। दुबे जी ने मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज करने के लिए हाईकोर्ट में एक याचिका भी लगाई थी। इस घटनाक्रम के बाद डिप्टी रेंजर आरएस दुबे के खिलाफ तीन शिकायतें हुई हैं। इनमें से एक शिकायत में दुबे जी को सस्पेंड करके डिपार्टमेंटल इंक्वायरी शुरू कर दी गई है।

03 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- अतिथि शिक्षकों की भर्ती के आदेश जारी
MP NEWS- ग्वालियर में उर्जा मंत्री हादसे का शिकार, मंच से नीचे गिरे, अस्पताल में भर्ती
MP NEWS- 3.48 लाख कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार
MP NEWS- ट्रांसफर में टंटे मत करना: सीएम ने डिनर टेबल पर मंत्रियों को समझाया
MPCG NEWS- हर पेंशनर को ₹400000 मिलने का रास्ता साफ
MP BOARD- कक्षा 12 के रिजल्ट का डिटेल प्लान जारी किया
MP NEWS- छग की तरह मप्र में भी कर्मचारियों को वेतनवृद्धि व एरियर्स मिलना चाहिए
MP NEWS- शिक्षा मंत्री ने कहा: पेरेंट्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई जानी चाहिए थी
MP NEWS- विवेक तन्खा के इस्तीफे से सोनिया गांधी और कमलनाथ पर दबाव
MP NEWS- यशोधरा से विवाद के बाद मंत्री तोमर BJP प्रदेश कार्यालय में तलब
RAIL SAMACHAR- भोपाल से पुणे, खजुराहो और बीना के लिए विशेष ट्रेन
GWALIOR NEWS- BJP में ग्वालियर-चंबल संभाग ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम
New Cars in India 2021- मारुति की नई हैचबैक कार मात्र 4.5 लाख रुपए में

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi- मुर्गा सूर्योदय से पहले बांग क्यों देता है, कभी लेट क्यों नहीं होता
GK in Hindi- COCA COLA सिरदर्द के लिए बना रहे थे, गलती से कोल्ड ड्रिंक बन गया
GK in Hindiमनुष्य की दो आंखें क्यों होती है जबकि एक आंख से भी पूरा दिखाई देता है
GK IN HINDI- इंटरनेट डाटा का उत्पादन कहां और कैसे होता है 
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
GK IN HINDI- ATM से थर्मल पेपर की पर्ची क्यों निकलती है, सादा कागज क्यों नहीं है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3ykw326