INDORE NEWS- अवैध वसूली करने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

इंदौर। कलेक्टर मनीष सिंह ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह उन सभी प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई करें जिन्होंने ट्यूशन फीस के अलावा किसी भी बहाने से पेरेंट्स से पैसों की वसूली की है। कलेक्टर ने यह निर्देश जागृत पालक संघ के साथ मीटिंग के बाद दिए। मीटिंग की अध्यक्षता सांसद शंकर लालवानी ने की थी। 

बुधवार को जागृत पालक संघ ने इसे लेकर सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह व प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में स्कूलों द्वारा शासन के आदेश के बावजूद फीस रेग्युलेटरी एक्ट का पालन नहीं किए जाने की शिकायत के साथ प्रमाण भी प्रस्तुत किए। संघ ने स्कूलों द्वारा फीस रेग्युलेटरी एक्ट के अनुसार ट्यूशन फीस ही लेने की मांग की। इस पर कलेक्टर मनीषसिंह ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को ट्यूशन फीस की जांच कर संंबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रावाई करने को कहा है।

संघ के अध्यक्ष एडवोकेट चंचल गुप्ता व सचिव सचिन माहेश्वरी ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा लगातार कोर्ट व शासन के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। ट्यूशन फीस में अन्य खर्चों की राशि को जोड़कर फीस ली जा रही है। बैठक में बताया गया कि कोर्ट के स्पष्ट आदेश है कि फीस समय पर जमा नहीं कर पाने के कारण किसी भी बच्चे को ऑनलाइन पढ़ाई या रिजल्ट से वंचित नहीं रखा जा सकता। इसके बावजूद कई स्कूल ऐसा कर रहे हैं।

22 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

INDORE NEWS- दूल्हे पर समारोह के दौरान रेप का आरोप, गिरफ्तार
MP NEWS- कमलनाथ ने 4 जिलाध्यक्ष बदले
मध्य प्रदेश मानसून: 8 जिलों में भारी, 15 जिलों में सामान्य वर्षा होगी
GWALIOR NEWS- नगर निगम के अकाउंटेंट के यहां लोकायुक्त का छापा, स्वर्ण भंडार मिला
BHOPAL NEWS- मेरे पति को 4 साल से कैंसर फिर भी नहीं मरता, पत्नी ने काउंसलर के सामने कहा
MP NEWS- आधे कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने की तैयारी, फरलो योजना और फार्मूला 20-50 एक साथ लांच करने का आइडिया
EMPLOYEE NEWS- नियमितीकरण पर 3 माह के भीतर निर्णय लें: हाई कोर्ट जबलपुर का आदेश
MP NEWS- रिश्वतखोरी में गिरफ्तार इंजीनियर का बयान: मैं तो सबके लिए ले रहा था 
MP NEWS- 10वीं के छात्र ने पुलिस के होश उड़ा दिए, कई लोगों के मोबाइल हैक करके ब्लैकमेल किया
BEd Syllabus बदल रहा है, EXAM पैटर्न भी बदलेगा
MP NEWS- गलत जवाब देने वाला अधिकारी 3 महीने की ट्रेनिंग पर भेजा

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiइंसान की आंखों का वजन कितना होता है, पढ़िए मजेदार जानकारी
GK in Hindi- खतरे का रंग लाल क्यों होता है काला क्यों नहीं
GK in Hindiपुष्पक विमान किस ईंधन से चलता था, पेट्रोल और बैटरी तो उस समय होते नहीं थे
GK in Hindiआवारा गाय सड़क के बीच क्यों बैठतीं हैं, क्या सुसाइड करना चाहतीं हैं 
GK in Hindi- मादा कोयल की आवाज मधुर नहीं होती, वह तो अपराधी होती है
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
GK in Hindiभारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम, सबसे बड़ा है, इसमें अंग्रेजी के कुल कितने अक्षर आते हैं 
GK in Hindiसड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3i2iYpb