मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तहसील जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उप स्वास्थ्य केंद्र पनारा में आज वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीण जन सुबह 4:00 बजे से आकर परेशान हो रहे हैं, जिसमें कि कई बूढ़े बुजुर्ग लोग भी वैक्सीनेशन के लिए आये हैं लेकिन ना तो पीने के पानी की कोई व्यवस्था है ना ही बैठने की कोई व्यवस्था. बारिश का समय भी चल रहा है फिर भी जिम्मेदारों द्वारा किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं बनाई गई जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं. ग्राम वासी दीपू मालवीय, महेंद्र बंदेवार, राज कुमार धुर्वे, संविधान, संतोष, उमेश, राजेश चौकसे द्वारा ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर हो गई है।
from New India Times https://ift.tt/3hW7nrp
Social Plugin