INDORE वाले बेलदार की 5 करोड़ की संपत्ति अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग के केस में हुई कार्रवाई

मध्यप्रदेश में इंदौर वाले करोड़पति बेलदार यानी नगर निगम के सस्पेंड बेलदार असलम खान की 5 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया गया है। यह कार्रवाई ED द्वारा दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है। ED अब यह पड़ताल कर रही है कि मात्र 18 हजार की मासिक तनख्वाह पाने वाले बेलदार ने इतनी संपत्ति कैसे जमा कर ली। 

नगर निगम इंदौर में बेलदार के साथ कितने कारीगर (अधिकारी) शामिल हैं

इंदौर नगर नगम में भ्रष्टाचार की शिकायत पर लोकायुक्त ने 3 साल पहले बेलदार असलम खान के यहां छापामार कार्रवाई की थी। इनमें 1 किलो से ज्यादा सोना, 4 प्लाॅट, खेती की जमीन और 25 लाख कैश मिले थे। Enforcement Directorate (प्रवर्तन निदेशालय) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया था। प्रवर्तन निदेशालय की जांच टीम अब यह पता लगा रही है कि बेलदार के साथ नगर निगम इंदौर में कितने कारीगर (अधिकारी) शामिल हैं। अगस्त 2018 में लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई के बाद असलम खान के यहां से करीब 25 करोड़ की संपत्ति मिलने का दावा किया था। 

इंदौर नगर निगम के बेलदार के यहां 5 लाख के बकरे मिले थे

इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बेलदार असलम खान के स्नेहलतागंज स्थित देवछाया अपार्टमेंट में 6 अगस्त 2018 को कार्रवाई की थी। इसके बाद उसके पांच घरों पर कार्रवाई की। यहां 5 लाख के तो सिर्फ बकरे ही मिले थे। इसके साथ 1 किलो सोना, 25 लाख कैश और 25 बाकी संपत्तियों का पता चला था। असलम खान ने अपने घर में एक बेहतरीन होम थियेटर बना रखा था।

बेलदार असलम खान: 16 साल की नौकरी में 22 लाख मिले, बाकी कहां से आए

एसपी बघेल ने बताया कि 2003 में पिता की मौत के बाद असलम खान को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। 16 साल की नौकरी में उसे वेतन-भत्तों के रूप में करीब 22 लाख रुपए ही मिले थे। इसकी तुलना में उसके यहां से कई गुना से ज्यादा की संपत्ति मिली थी।

7 बार सस्पेंड हुआ, हर बार कमाई वाले पद पर बहाल होता था

सूत्रों के मुताबिक, पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी में लगा असलम खान अब तक सात बार निलंबित हो चुका है। रसूखदारों, राजनीतिक आकाओं और कुछ चुनिंदा अफसरों की शह पर वह बहाल होता गया और कमाई वाले पदों पर नियुक्तियां लेता रहा। 8वीं बार उसे निलंबित करने के बजाय निगमायुक्त आशीष सिंह ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

07 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

EMPLOYEE NEWS- DA-DR पेमेंट की तारीख तय, बकाया किस्त भी मिलेगी
MP BOARD- 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला फेल, हजारों छात्रों का परीक्षा परिणाम अटका
MP NEWS- स्कूल नहीं खुलेंगे, फीस नहीं बढ़ेगी: सीएम शिवराज सिंह चौहान
DAVV ADMISSION- डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित UG-PG के 72 से ज्यादा कोर्स में रजिस्ट्रेशन शुरू
MP NEWS- मध्यप्रदेश में अब शिक्षिका और प्राचार्या जैसे पद नहीं रहेंगे
MP NEWS- वैक्सीनेशन के 1 घंटे के अंदर महिला की मौत
MP NEWS- 150 यूनिट तक बिजली खपत वालों को ₹1 प्रति यूनिट का लाभ
MPMSU NEWS- भोपाल वाली मैडम बचा नहीं पाईं, वृंदा और तृप्ति की प्रतिनियुक्ति खत्म, क्लर्क सस्पेंड, कंपनी टर्मिनेट
OPS- शिक्षाकर्मियों के प्रकरण हाईकोर्ट की डबल बैंच में क्यों प्रस्तुत किए गए, जानिए
मध्य प्रदेश मानसून- बंगाल के बादल उठने लगे हैं, ब्रेक के बाद मूसलाधार बारिश होगी
MP NEWS- शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, रिक्त पद चार, दावेदार बेशुमार

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiसौर मंडल के 7 ग्रहों का फायदा ही क्या जब इन पर कोई रह नहीं सकता
free ayurvedic consultation मप्र आयुष विभाग का मोबाइल एप Download करें
GK in Hindi मोर अपना घोंसला कहां बनाता है, पेड़ के ऊपर या किसी गुफा में 
GK in Hindiसड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
GK in Hindiबारिश की बूंदे गोल क्यों होती है, लंबी क्यों नहीं होती 
GK in Hindiमुर्गा सूर्योदय से पहले बांग क्यों देता है, कभी लेट क्यों नहीं होता
GK in Hindiमनुष्य की दो आंखें क्यों होती है जबकि एक आंख से भी पूरा दिखाई देता है
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3wkEUQc