अब्दुल वाहिद काकर/चंद्रकांत डागा, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

वंचित बहुजन आघाडी शिंदखेड़ा शाखा ने नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी प्रशांत बिडकर को ज्ञापन देकर वार्ड क्रमांक तीन में विकास कार्यों पर नजर रखने की मांग की है.
नगर पंचायत प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड नंबर 3 में कुछ वर्षों से विकास कार्य नहीं किए गए हैं, वार्ड में फिलहाल कोई शौच जल निकासी योजना नहीं है. स्वच्छता विभाग की उदासीनता के कारण नालियों में गंदगी और कचरा फंसा हुआ है. कुछ जगहों पर साइड गटर और अंडरग्राउंड गटर हैं लेकिन वे बहुत पुरानी हो गई है. उसमें कूड़ा-कचरा फंसा होने के कारण नाली बंद हो जाती है इसलिए पानी रुकने पर वह आगे नहीं जाता, उसकी बदबू भी आती है, जिससे बच्चे-बुजुर्ग लोगों में रोग फैलने की आशंका बनी रहती है. नगर पंचायत के अधिकारियों को कई बार लेखी और मौखिक शिकायत करने के बावजूद ध्यान नहीं दे रहे हैं. बारीश के दिन शुरू हों गये हैं लेकिन वार्ड में बारीश के पूर्व का नियोजन नहीं किया गया.
इसी तरह समाज भवन निर्माण कार्य पूर्ण हों चूका है पर अभी तक ठेकेदार ने लाइट फिटिंग की व्यवस्था नहीं की है. निर्धारित समय सीमा में अभी तक काम पूरा नहीं हुआ. नल फिटिंग भी नहीं हुई. शिकायत करने पर भी मुख्यधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इस तरह का आरोप लगाया है.
समाज भवन का गैर उपयोग किया जा रहा है. ठेकेदारों उक्त काम शासन के इस्टीमेट नुसार नहीं किया है. इसी प्रकार से वार्ड में गटर, कांक्रेटीकरण, सड़कें, व्यायामशाला, वाचनालय विकास काम तत्काल शुरू किया जाये. कुछ इलाकों में वितरण की पाईप लाईन नहीं पहुंची जिसके कारण गर्भवती, वयोवृद्ध महिलाओं को पीने का पानी दूर दराज से लाना पड़ रहा है. लापरवाही की कड़ाई से जांच कर दूसरी ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए, इस तरह की मांग की गई है.
from New India Times https://ift.tt/2TAgd53
Social Plugin