रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के थान्दला में थाना प्रभारी का पद ग्रहण करने के कुछ घन्टों के बाद थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने थान्दला निवासी शकील मोहम्मद पिता ईशाक मोहम्मद नुर मोहम्मद गली के रहने वाले के साथ थांदला रोड़ मार्ग पर पुरानी नर्सरी के पास दो व्यक्तियों ने मारपीट करते हुए मोटर साइकिल छीनकर भाग खड़े हुए.
एक दिन पूर्व देर रात हुई घटना की रिपोर्ट थांदला पुलिस ने तत्काल दर्ज नहीं की और मोटर साईकल मालिक को कहा सुबहा देखते हैं.
सवेरे पुनः शकील ने आकर उक्त वारदात की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए अपने साथ हुई वारदात में एक की पहचान बताई तो पुलिस हरकत में आई व शकील के द्वारा बताई निशानदेही व मुखबिर के आधार पर थांदला इंद्रपुरी कालोनी के चिरजीत उर्फ चिरंजीव पिता शांतीलाल राठौर एवं उसके भाई दीपक पिता शांतीलाल राठौर को पेटलावद रोड़ के देवराज ढाबे के पीछे से धर दबोचा।
दबंग थाना प्रभारी कौशल्या चोहान ने थान्दला में पद ग्रहण करने के बाद पुलिस टीम के साथ पूछताछ की तो दोनों भाइयों ने पूर्व में भी की गई एक अन्य मोटर साइकिल लूट को भी कबूल किया।
फिलहाल पुलिस ने लूट के मामले में सीआर नंबर 444/2021, धारा 394 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी थांदला कौशल्या चौहान, कार्यावाहक उप निरीक्षक खेमसिंह चौहान, सउनि नानुराम बडूक्या, कार्यवाहक सउनि शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक 531 अमितसिंह बघेल, आरक्षक राहुल जमरा, अनिल परमार, रूपेश, अक्षय, महेन्द्र नायक, रामसिंग जमरा, अखिलेश, नाहरसिंग बघेल, रेवसिंह का सहरानीय योगदान रहा।
from New India Times https://ift.tt/3kFzP2M
Social Plugin